आपका सांसद, आपका विधायक आपके द्वार: खडडा क्षेत्र के गांवों में सांसद-विधायक का दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—-

सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे और विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय ने शनिवार को खडडा क्षेत्र के गंडक नदी के किनारे बसे गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

बोले सांसद ,देवतुल्य जनता से मिलकर मिलती है अपार खुशी—

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में विना भेदभाव सभी का विकास हो रहा है। इस भ्रमण का उद्देश्य क्षेत्र की देवतुल्य जनता के साथ जुड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।जनता के बीच जो आनंद मिलता है वह शब्दों से बयां नहीं की जा सकती ।।

बोले विधायक-जनता ही जनार्दन है,इनकी सेवा हमारा कर्तव्य है—

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि जनता ही जनार्दन है और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है। भाजपा की हमारी सरकार सभी के विकास के लिए काम कर रही है। हमारा उद्देश्य है कि हमारे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी समस्याएं दूर हों।

सांसद व विधायक को अपने बीच पाकर हर्षित दिखी जनता–

इस अवसर पर सांसद और विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल आदि की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन करके तुरंत समाधान कराने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर आलोक तिवारी, डॉक्टर निलेश मिश्रा, अजय गोविंद राव, संतोष मणि त्रिपाठी, नर्वदा पाठक, राजन पांडे, रामानुज त्रिपाठी, प्रद्युम्न तिवारी,बालमुकुंद दूबे, मारकंडेय मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, संग्राम सिंह यादव, विकास गुप्ता, कृण्णा यादव, आनंद सिंह,संतोष राय,रवि कुमार, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!