Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित कप्तानगंज रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों और कप्तानगंज नगर में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

सांसद विजय कुमार दूबे ने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए और गुणवत्ता पर कोई समझौता न किया जाए।

इसके अलावा, सांसद विजय कुमार दूबे ने कप्तानगंज नगर में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर चैयरमैन प्रतिनिधि कप्तानगंज विजय खेतान, मण्डल अध्यक्ष कप्तानगंज आनन्द मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।
बाबा की रिपोर्ट-_–










