Post Views: 175
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट—
कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत चरण-2 में आयोजित जिला कार्यशाला में विधायक खडडा विवेकानंद पांडेय ने शिरकत की। यह कार्यशाला कुशीनगर के रविंद्र नगर धूस स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई थी।

विधायक विवेकानंद पांडेय ने इस अवसर पर अपना वक्तव्य दिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और आने वाले चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।

इस अवसर पर ज़िला चुनाव प्रभारी डा० रंजन शर्मा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,व विधायक गण, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
बाबा की रिपोर्ट —










