बौद्ध भिक्षुओं ने रामग्राम में कैंडल जलाकर पूजा अर्चना की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट —

महराजगंज में बौद्ध भिक्षुओं का पदयात्रा बुधवार को दोपहर रामग्राम (कन्हैया बाबा) पहुंचा। जहां भिक्षुओं ने रामग्राम टीले के पूरब तरफ आसन लगा बैठ टीले की, कैंडल जला पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना किया।

बौद्ध भिक्षु चंदिमा थ्यरो के नेतृत्व में 150 बौद्ध भिक्षुओं ने सारनाथ से पदयात्रा कर बनारस, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज के देवदह होते हुए रामग्राम पहुँचे। जहां क्षेत्रीय लोगों के साथ साथ दूर दराज के हजारों की सख्या में पहुंचे लोगों ने बड़े ही आदर भाव से स्वागत किया।

बौद्ध भिक्षु चंदिमा थ्यरो ने बताया कि यह पदयात्रा भगवान बुद्ध के समर्पित है। उन्होंने कहा कि अपने धर्म की रक्षा केके लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

मौके पर चौक पुलिस मुस्तैद रही और बौद्ध भिक्षुओं की सुरक्षा की दृष्टिकोण से चौक पुलिस  मुस्तैद रही। उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि  सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही नही होगी ।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!