Post Views: 183
Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
कुशीनगर जनपद के थाना खडडा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, ग्राम भेडीजंगल में अवैध खनन कर बालू ले जा रहे एक ट्रेक्टर को सीज किया है।
थानाध्यक्ष खडडा अनिल कुमार सिंह को अवैध खनन की सूचना मिली थी। ,तत्परता दिखाते हुए वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ,और बालू लेकर जा रहे ट्रेक्टर चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर कुछ दूर पर ट्रैक्टर बंद करके भाग गया। उक्त वाहन के संबंध में किसी के द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत न करने पर धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया ।
बरामद करने वाली टीम में एसओ अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र मौर्या शामिल थे।
बाबा की रिपोर्ट —-










