आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल में तीन दिवसीय खेल कूद का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

आरपीआईसी कॉन्वेंट स्कूल मठिया (खडडा) में तीन दिवसीय खेल कूद का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पवन दूबे  प्रबंधन-निदेशक सरस्वती पी.जी.कॉलेज ने खेल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सभी हाउस के खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी और कतार बद्ध होकर मशाल के साथ पुरे मैदान में चक्कर लगाएं। इसके बाद खेल का शुभारंभ हुआ।

पहले दिन के खेलों में 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्रथम स्थान राज मद्धेशिया येलो हाउस और द्वितीय स्थान अरुण सिंह ब्लू हाउस ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग  100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान याशिका मौर्या यलो हाउस और द्वितीय स्थान दिव्या शर्मा ब्लू हाउस ने प्राप्त किया।

इसके अलावा, 200 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान शिवानी कुमारी ब्लू हाउस और द्वितीय स्थान वंशिका जयसवाल यलो हाउस ने प्राप्त किया। बालक वर्ग 200 मीटर में प्रथम स्थान अभय कुमार ग्रीन हाउस और द्वितीय स्थान शशांक कुशवाहा रेड हाउस ने प्राप्त किया।

रिले दौड़ श्रेणी- A बालक वर्ग  में प्रथम स्थान रेड हाउस और द्वितीय स्थान ब्लू हाउस ने प्राप्त किया।

खेल को सुचारू रूप से कराने में विद्यालय के प्रबंधक नीरज तिवारी ,सहप्रबंधक धीरज तिवारी,प्रधानाचार्य एस.बी.सिंह, विजय शंकर मिश्रा,सुनिल पाण्डेय,शुभमन मोदनवाल, संजीव कुमार, सोमनाथ कसौधन,सरवर, चंद्रेश चौधरी, राहुल जयसवाल, चंद्रभान यादव,अरुन,जोखू प्रसाद, भानुप्रताप सिंह, अभिषेक रौनियार, अंकुर,मंगल,रागिनी चौबे,अनुपमा सिंह,शिवांगी केसरी,खुश्बू रौनियार,रेशु राय,सूरभी सरकार, शालिनी सिंह,प्रियंका श्रीवास्तव,दिव्यांशी केडिया, सरिता शर्मा ,खुशी राय,प्राचिता शर्मा का अहम योगदान रहा।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!