तमकुहीराज में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा की उपस्थिति में आज तहसील तमकुहीराज के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 140 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का तत्काल निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवायी की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी तमकुहीराज अभिजीत सिंह, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, सीओ अमित सक्सेना, डीपीओ विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!