कुशीनगर में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर )

बाबा की रिपोर्ट—

उत्तर प्रदेश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि आज पूरे देश में और विदेशों के भारतीय दूतावासों में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आलोक सक्सेना तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस का मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना के जवानों का आभार प्रकट करते हुए सेना के लिए धनराशि एकत्र करना है। यह धनराशि घायल सैनिकों के पुनर्वास, शहीद सैनिकों के परिवार को आर्थिक सहायता एवं भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं पुनर्वास में उपयोग की जाती है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!