पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को नोटिस जारी,, किसानों को भड़काने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर जिले के हाटा उप जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा पूर्व मंत्री और सपा नेता राधेश्याम सिंह को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उन पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया गया है।

नोटिस के अनुसार, राधेश्याम सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हाटा के हरपुर में किसानों की जमीन के मामले में एक किसान लोरिक साधू की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि सत्ता के 7 विधायकों के रिहाई के लिए कहने के बाद भी 1 दिसंबर से किसान धारा 151 में बंद हैं।

हालांकि, नोटिस में कहा गया है कि राधेश्याम सिंह के दावे झूठे हैं और उन्होंने किसानों को भड़काने के लिए यह पोस्ट किया था। नोटिस में उनसे 10 दिसंबर, 2024 तक संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है कि उन्होंने यह पोस्ट क्यों किया था।

नोटिस में चेतावनी दी गयी है कि यदि राधेश्याम सिंह द्वारा निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

बाबा की रिपोर्ट-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!