Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
खडडा नगर के मुख्य बाजार में सुनील मद्धेशिया की किराने की दुकान में चोरी हो गई है। चोरों ने दुकान का ताला और फाटक तोड़कर लगभग 15 हजार रुपये और कुछ किराने का सामान चोरी कर लिया है।
दुकानदार सुनील ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में दुकान बंदकर घर चले गये थे। बुधवार की सुबह दुकान खोलने जब पहुचे तो ताला टूटा पड़ा था तथा लकड़ी के दरवाजे का कुछ हिस्सा टुटा हुआ था। दुकान के अंदर गल्ले मे रखा सिक्का सहित लगभग 15 हजार रुपये एवं कुछ किराने का सामान गायब था।
सूचना मिलने पर पुलिस ने आकर मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने सहित, छानबीन में जुटी हुई है। दुकानदार सुनील ने पुलिस को अज्ञात के विरुद्ध चोरी की तहरीर दे दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।










