फौजी बनकर घर लौटे शिवकुमार जायसवाल का भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर जनपद के खडडा थाना  क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुजौली निवासी शिवकुमार जायसवाल पुत्र नाथू प्रसाद जायसवाल अग्नि वीर इंडियन आर्मी की मुकम्मल  ट्रेनिंग करके अपने गांव लौटे तो गांव वालों के साथ आस पास क्षेत्र के युवाओं ने  बाइक रैली निकाल कर जोरदार स्वागत किया।भारत माता की जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया ।

शिवकुमार जायसवाल के पिता नाथू प्रसाद जायसवाल ने कहा कि एक मध्यम वर्ग परिवार का मेरा बेटा अपने कड़ी परिश्रम से इस मुकाम पर पहुंचा है। मुझे  गर्व है, कि मेरा बेटा देश की सेवा करेगा।

शिवकुमार की सफलता पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह ने  बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। भव्य स्वागत कार्यक्रम में बजरंग लाल जायसवाल, अमित कुमार जायसवाल, मदन कुमार जायसवाल, श्याम जायसवाल, गौरव कुमार जायसवाल राज कुमार जायसवाल, राम कुमार जायसवाल, दीपक कुमार जायसवाल, अनिल कुमार जायसवाल, संदीप जायसवाल, सुनील कुमार जायसवाल, अखिलेश यादव, बिट्टू मद्धेशिया, विकास सिंह, रवि वर्मा, पंकज यादव, अंगद यादव सहित क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!