जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी ने खडडा चीनी मिल के तौल कांटे का किया औचक निरीक्षण,,सब मिला सही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी ने आइपीएल चीनी मिल खड्डा में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल गेट के गन्ना तोल काटे की जाँच की, जिसमें सभी काटे सही पाए गए।

जिला गन्ना अधिकारी ने चीनी मिल में किए गए तकनीकी विस्तार का जायजा लिया और धुन्ध एवं कोहरे को ध्यान में रखते हुए यातायात सुरक्षा के तहत मिल में गन्ना लाने वाले किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर टेप लगा कर यातायात सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी ने यार्ड में उपस्थित किसानों को सुझाव दिया कि अपना गन्ना जल्द बाजी में कोल्हू या बिहार में कम रेट पर  आपूर्ति न करें, इससे आपका आर्थिक नुकसान होता है।

इस दौरान चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एन पी सिंह, केन हेड सुधीर कुमार, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पवन पटेल, सचिव प्रहलाद, उप प्रबंधक गन्ना शेर बहादुर, मुन्ना सिंह गन्ना अधिकारी तथा किसान भाई उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!