खडडा में सीएसपी संचालकों की बैठक में ओटीएस योजना के लाभ के बारे में चर्चा हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

तहसील सभागार खडडा में शुक्रवार को तहसील स्तरीय सीएसपी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रवंधक गौरव पाण्डेय और एसडीओ खडडा सोनू कुमार ने की।

बैठक में 15 दिसंबर से शासन द्वारा लागू की जा रही ओटीएस योजना के बारे में चर्चा हुई। जिला प्रवंधक आलोक पाण्डेय ने कहा कि इस योजना के तहत पहली बार नेवर पेड लांग अनपेड उपभोक्ता जिन्होंने 30 जून 2024 के बाद कोई भुगतान नहीं किया है, ऐसे उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त करने पर अनुमन्य अधिकर में छूट के बाद अधिभार का 10 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि जमा करने वाले मीटर तथा सीएसपी संचालक एवं विद्युत सखी फिटनेस प्रतिनिधि को दिया जाएगा।

बैठक में धर्मेश कुशवाहा, अखिलेश, दिवाकर कुमार, राजन गोंड, आनंद पासवान, अमरनाथ पासवान, विनय कुशवाहा, राघवेंद्र तिवारी, गौतम कुशवाहा, सूरज गोंड, उपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट—

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!