नौरंगिया में सरस्वती लॉ कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

नौरंगिया ग्रामसभा में सरस्वती लॉ कॉलेज के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक खडडा पूर्णमासी देहाती,पूर्व विधायक दीपत भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव और सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया।

कुशीनगर के प्रथम लॉ कॉलेज की स्थापना के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ पूर्णमासी देहाती ने कहा कि शिक्षा क्षेत्रीय विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही हम अपने समाज और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने कहा कि विकास केवल सड़कों और बिजली की उपलब्धता पर निर्भर नहीं है, बल्कि यह सभी क्षेत्रों में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज शिक्षा के विकास हेतु सतत् प्रयत्नशील है और इसी कड़ी में तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय विधि स्नातक पाठ्यक्रम सरस्वती लॉ कॉलेज नौरंगिया में शुरू होने जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता नथुनी कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर होगा। आयोजन में प्रमुख रूप से हरीश राणा, केन यूनियन सिसवा के अध्यक्ष संजय राव, रामकोला केन यूनियन चेयरमैन शांति शाही , भाजपा नेता विजय पाण्डेय, सुनील प्रजापति, संतोष जायसवाल, सपा नेता अमर जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिरहा गायिका सुनीता यादव के लोकगीतों पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्र ने किया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!