महिला किसानों और युवा इंटर्न्स को मिली आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

खडडा चीनी मिल ने आईपीएल मुख्यालय प्रबंधतंत्र की विचारधारा पर अमृत इंटर्नशिप कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में महिला किसानों और युवा इंटर्न्स ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की।

यूनिट हेड एन पी सिंह और केन हेड सुधीर कुमार ने बताया कि इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ अर्चना और डॉ मिश्रा एवं अभय त्रिपाठी ने अपने विचार रखे।

इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों और युवा इंटर्न्स को आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी देना था, ताकि वे अपनी तथा क्षेत्र के किसानों की खेती में सुधार कर सकें।

उन्होंने बताया कि इस गोष्ठी में महिला स्वम सहायता समूह की सदस्यों ने भाग लिया और आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त की। मिल हमेशा क्षेत्र के  किसानों व क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने का काम करती है।

महिला किसानों और युवा इंटर्न्स के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनमें महिला ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग,स्प्रे के लिए ड्रोन उपलब्ध कराना, कृषि यंत्र और गन्ना बीज,खाद दवा उपलब्ध कराना शामिल हैं।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!