पुरानी रंजिश में सोहगीबरवा की महिला ग्राम प्रधान से मारपीट: एक दुखद घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (सोहगीबरवा)

अभिषेक की रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के थाना सोहगीबरवा के ग्राम सोहगीबरवा के नौका टोला में रविवार को एक दुखद घटना घटी, जहां ग्राम प्रधान शांति देवी के साथ कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में मारपीट की। यह घटना तब हुई जब शांति देवी अपने घर से दुकान पर सामान खरीदने जा रही थीं। कुछ लोग गोलबंद होकर आए और उन्हें मारने पीटने लगे, और जब वह अपने घर जाने लगी तो घर में घुसकर इन लोगों ने मारा पीटा और कपड़े फाड़ दिए।
पुलिस को दी गई तहरीर में शांति देवी ने बताया है कि यह घटना पुरानी रंजिश के कारण हुई है।

इस मामले में एसओ सोहगीबरवा लवकुश सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्ष से तहरीर मिली है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

सोहगीबरवा से अभिषेक की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!