व्यापार मंडल छितौनी में हुई महत्वपूर्ण बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

नगर पंचायत छितौनी स्थित व्यापार मंडल छितौनी के प्रमुख पदाधिकारियों ने युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल के साथ एक सम सामयिक बैठक की, जिसमें संगठन हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।

बैठक के विषय में संजय हमदर्द ने बताया कि —+

बैठक में यह तय किया गया कि व्यापार मंडल के संगठन के विस्तार के साथ युवा व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा और प्रत्येक व्यावसायिक संघ का गठन किया जाएगा।

बैठक में तत्कालिक निर्णय के साथ व्यापार मंडल के सक्रियता क्रम में स्वर्ण व्यवसायी रितेश रौनियार को उपाध्यक्ष, स्वर्ण व्यवसायी ध्रुप वर्मा जी को सर्राफा संघ अध्यक्ष, किराना व्यवसायी विकास मरोडिया को किराना संघ का अध्यक्ष, और अजय रौनियार को सब्जी संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

संगठन के मजबूत विस्तार मंथन में खडडा के पदाधिकारी सहित छितौनी व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारी दोनों महामंत्री मुकेश गुप्ता, शिव जी रौनियार, उपाध्यक्ष क्रमश संजय जायसवाल, विजय शर्मा, कपड़ा व्यवसायी गिरजेश्वर रौनियार मनीष रौनियार, संजय मधेशिया उपस्थित रहे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सक्रिय व्यापारी बंधुओं को संगठन में समाहित किया जाएगा और बहुत जल्द सम्पूर्ण कमेटी निर्माण के साथ व्यापक बैठक की रूप रेखा तैयार की जाएगी।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!