खडडा के गन्ना सुपरवाइजर राजेश यादव पर किसानों और ग्राम प्रधानों के आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —
खड्डा के गन्ना सुपरवाइजर राजेश यादव पर किसानों और ग्राम प्रधानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर आरोप है कि वे जानबूझकर किसानों के गन्ना सर्वे में छेड़छाड़ करके काट देते हैं और जोतभूमि में भी गड़बड़ी पैदा कर देते हैं। जब किसान उनसे मिलते हैं तो वे सुधार के नाम पर धन मांगते हैं।

गन्ना विकास समिति खड्डा के सर्किल 8 के सौ से ज्यादा किसान और ग्राम प्रधान पकड़ी बृजलाल किशुना यादव, ग्राम प्रधान भैसहा मोहन भारती और ग्राम प्रधान हनुमानगंज आदि ने केनयुनियन चेयरमैन खड्डा, सांसद, विधायक, जिला गन्ना अधिकारी और गन्ना आयुक्त को लिखे शिकायती पत्र में यह आरोप लगाए हैं।

किसानों ने यह भी कहा है कि वर्ष 2018 में राजेश यादव को विकलांग कोटे से नियुक्ति हुई है, लेकिन वे कहीं से दिव्यांग नहीं दिखते हैं। इस पूरे मामले की जांच करने और राजेश यादव को हटाने की मांग की गई है।

इस संबंध में सुपरवाइजर राजेश यादव का कहना है कि आरोप पूरी तरह निराधार और फाल्स हैं। नियमानुसार ही काटा जाता है और धन उगाही की बात सही नहीं है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!