तेंदुए के हमले से 25 वर्षीय युवक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा कश्मरिया में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां तेंदुए की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया।

यह घटना तब हुई जब गांव के ही जलालुद्दीन अपने बकरी को कब्रिस्तान की तरफ खेत में चरने के लिए छोड़ा था। अचानक तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया, और जब प्रदीप भारती पुत्र शीतल (25) इस तरफ गया तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घायल प्रदीप के सीने और बाह पर गंभीर नाखून के घाव देखे गए। गांव के दर्जनों लोगों ने लाठी डंडे ले उस तरफ दौड़े, जिससे तेंदुए ने प्रदीप को छोड़ दिया और कब्रिस्तान में लगे बॉस की कोठी में जा छिप गया। घायल प्रदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

तेंदुए को पकड़ने का प्रयास

दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक, वन सुरक्षा टीम, उत्तरी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी आरपी सिंह, वन दरोगा नित्यानंद मौर्या, अंकित राय, प्रदीप यादव, वेद प्रकाश मिश्रा, संदीप मिश्र, मुन्ना खा, राजेश यादव सहित सिंदुरिया पुलिस की टीम  तेंदुए को पकड़ने की कवायद में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक कामयाबी नहीं मिली थी। लोग भयभीत हैं ।

दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि दो शावकों सहित नर व मादा तेंदुए की जानकारी मिली है, और उसे पकड़ने के लिए गांव के सटे आबादी की तरफ जाल लगा दिया गया है। पिजरे को लगाने के लिए जगह चिन्हित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को कब्रिस्तान की तरफ तेंदुआ देखा गया है।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!