हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलने वाले 4 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट –
जनपद कुशीनगर की हनुमानगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने जुआ खेलने वाले 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है,।

गिरफ्तार जुआरियो की पहचान दशरथ पुत्र छागुर निषाद, राहुल विश्वकर्मा पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा, गोलू गुप्ता पुत्र शौकलाल गुप्ता और गोरख चौहान पुत्र रमाशंकर चौहान के रूप में हुई हैं।
पुलिस ने इन व्यक्तियों के पास से 52 ताश के पत्ते और 1250 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाना स्थानीय पर मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही मे जुटी है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनपद में अपराध को नियंत्रित करना है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 ओमप्रकाश तिवारी, उ0नि0 धर्मदेव चौधरी, आरक्षी विक्रान्त शुक्ला, आरक्षी अनुराग सिह, आरक्षी हरिअनुग्रह सिह और आऱक्षी विजय यादव शामिल थे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!