_भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्मशताब्दी व सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दुबे ने दिया संदेश_

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

 भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्मशताब्दी व सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि अटल जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में आता है। उन्होंने देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विधायक खडडा विवेकानन्द पांडेय ने अटल जी को याद करते हुए ,उन्हें युग पुरूष बताया ।

 सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर विधायक गण मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गौड़, विवेकानंद पांडेय, डॉ असीम कुमार राय उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में वाजपेयी जी के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज  , मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों में बच्चों के प्रतिभाओं को निखारने, बच्चों में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु निबंध, काव्य तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसके अंतर्गत 3 प्रतिस्पर्धाओं में कुल 9 छात्र छात्राओं को माननीय जनप्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!