दो दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया हिंसक तेंदुआ,, ग्रामीण भयभीत।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट —

महराजगंज के सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के कुशमहवा बीट के कश्मरिया में एक नर और मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई देने के बाद से वन विभाग की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। दूसरे दिन मंगलवार को भी वन विभाग के हाथ खाली रहे, और तेंदुआ पकड़ में नहीं आया।

सोमवार को शाम को गांव के उत्तर तरफ पोखरी के पश्चिम कब्रिस्तान में दो शावकों सहित नर और मादा तेंदुआ ग्रामीणों ने देखा था। इसके बाद तेंदुए ने एक बकरी को निवाला बना लिया, और जब एक युवक प्रदीप भारती बकरी को बचाने गया, तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को तेंदुए वाली जगह पर जाने से मना किया और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तेंदुए का रेस्क्यू करने में जुट गई। टीम में मोहन सिंह, प्रदीप यादव, नित्यानंद मौर्य, रामसुधार, आरपी सिंह, ऋषभ नायक, थानाध्यक्ष सिंदुरिया अखिलेश वर्मा, संदीप मिश्रा, मुन्ना खा, वेद प्रकाश मिश्रा, राजेश यादव सहित कई वनकर्मी शामिल थे।

रतजगा करने को मजबूर ग्रामीण,,

ग्रामीणों ने रात भर लाठी डंडे लेकर रखवाली की, क्योंकि तेंदुए के डर से वे सोने में असमर्थ थे। संदेश पटेल, सुबास यादव, कमलेश पटेल, सुदर्शन यादव, भूति यादव, तेल्हू यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के डर से रात को सोना मुहाल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम ने पिंजरा मंगाया है, लेकिन मंगलवार को भी पिंजरा नहीं लगाया गया। पिंजरा लक्ष्मी माता मंदिर परिसर में एक ट्राली पर रखा गया है।

क्या कहते है रेंजर —

  वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से वन सुरक्षा टीम, दक्षिणी चौक रेंज की टीम, उत्तरी चौक रेंज की टीम और सिंदुरिया पुलिस की टीम लगी हुई है। ग्रामीणों को तेंदुए वाली जगह पर जाने से रोका गया है, और जल्द ही तेंदुए का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा ।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!