नगर पंचायत छितौनी में शुद्ध पेयजल की समस्या के समाधान हेतु त्वरित पहल -पेयजल वाहन से घर घर पहुचेगा शुद्ध पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —
नगर पंचायत छितौनी में शुद्ध पेयजल की समस्या काफ़ी समय से देखने को मिल रही थी, जिससे निवासियों को पीने योग्य पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज ने पेयजल आपूर्ति वाहन से घर घर शुद्ध जल पहुंचाने की योजना बनाई, जिसका उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल सुगमता से पहुंचाना था।

नगर विकास विभाग द्वारा वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद, नगर पंचायत अध्यक्ष  अशोक निषाद ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू कराया ।

अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि  इस पहल से नगर पंचायत छितौनी के निवासियों को शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी और वे स्वस्थ जीवन जी सकेंगे। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो नगर पंचायत के विकास और निवासियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ।

इस अवसर पर अर्बन फ़ेलो इं० संदीप मौर्या, सभासद प्रतिनिधि रमेश निषाद, सभासद विजय उर्फ मुन्ना जी, कम्प्यूटर आपरेटर प्रशांत कुमार मिश्रा, उपेंद्र उपाध्याय, मुलायम साहनी, भुआल गौड़ आदि मौजूद रहे ।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!