तीन दिन से हिंसक तेंदुए के दहशत में कश्मरिया के ग्रामीण ,घर से निकलने से कर रहे परहेज। रेस्क्यू टीम वापस लौटी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीण कह रहे बांस की कोठी के नीचे कब्र में छुपे हो सकते है तेंदुआ ।।

Newsalert9 (महराजगंज)

संजय की रिपोर्ट

दक्षिणी चौक रेंज के कुशमहवा बीट के कश्मरिया गांव में तीन दिन पहले सोमवार को शाम दो शावकों सहित नर व मादा तेंदुआ ग्रामीणों के द्वारा देखा गया था। एक बकरी को निवाला बनाने के बाद उस तरफ गये गांव के ही प्रदीप भारती पुत्र शीतल (25) को भी तेंदुए ने घायल कर दिया था।वन विभाग की टीम तमाम कोशिश के बावजूद पकड़ने में नाकामयाब है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग के लोगों ने कहा है कि तेंदुआ अपने बच्चों सहित कही चला गया है। अब डरने की जरूरत नही है और वन विभाग की टीम बिना रेस्क्यू किये ही वापस चली गयी।

तेंदुए की डर से रात में घर से बाहर नही निकले लोग वन विभाग ने झाड़ा पल्ला ।

ग्राम वासी   गौतम, अब्बास अली, संदेश पटेल, विवेक भार्गव, सिंटू प्रदीप पटेल, राजकुमार, अजित कुमार, विष्णु, दुखहरन गौड़ आदि ग ने बताया कि जब से कब्रिस्तान में तेंदुआ होने की सूचना मिली है, तब से लोग अपने घरों से बाहर नही निकल रहे है उनको तेंदुए का भय सता रहा है। ग्रामीण लाठी डंडे लेकर रखवाली कर रहे है। लोगों ने यह भी बताया कि जिस जगह तेंदुए ने बकरी को निवाला बनाया व प्रदीप भारती को घायल किया उसी जगह बॉस की कोठी के नीचे जमीन में कब्र का मांद है जिसमे तेंदुआ अपने शावकों के साथ रह रहा है। तेंदुए का खौफ़ गांव सहित अगल बगल के गांवों में भी हो गया है।

बोले रेंजर, तेदुआ चले गये अब डरने की जरूरत नहीं ।।

दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि तेंदुआ अपने शावकों सहित जंगल की में चला गया है। तेंदुए को पूरे कब्रिस्तान में खोजा गया लेकिन उसका कुछ पता नही चला।

महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!