पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन: एक युग का अंत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

बाबा की रिपोर्ट–
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात दिल्ली के एम्स में हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो सबसे ज्यादा शिक्षित थे और प्रखर अर्थशास्त्री थे। वे प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचने वाले पहले अल्पसंख्यक भी थे। 1991 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में देश में उदारीकरण का दौर शुरू हुआ, तब वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ही थे। इसके बाद उन्होंने 2004 से 2014 तक केंद्र में यूपीए की सरकार का नेतृत्व किया और 10 साल प्रधानमंत्री रहे।

उनकी आर्थिक नीतियों और समझ को विश्व नेताओं ने भी सराहा था। बराक ओबामा जैसे तत्कालीन विश्व नेता आर्थिक मामलों पर मनमोहन सिंह की समझ के कायल रहे। उनका निधन एक युग का अंत है और देश के लिए एक बड़ा नुकसान है।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!