Post Views: 211
Newsalert9 (महराजगंज)
संजय की रिपोर्ट —
महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा राजा के दक्षिण चौक- बागापार मार्ग पर रेलिंग विहीन पुलिया की वजह से अक्सर लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। अब तक नहर में गिर करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग चोटिल हो अस्पताल पहुच चुके हैं।
लिखित व मौखिक शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा मौन साधने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण केश्वर चौधरी, राजेश, महेंद्र, मनोज, राहुल, सन्तोष, उपेन्द्र, दिनेश, सहित दर्जनों लोगो ने डीएम से मांग किया है कि रेलिंग का निर्माण कराया जाय। लोगों का कहना है कि निर्माण नहीं हुआ तो किसी दिन किसी की जान जा सकती है।
महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —










