Newsalert9 (महराजगंज)
संजय की रिपोर्ट
- स्मार्टफोन पाकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे छात्र
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत कौशल किशोर तेजप्रताप स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बागापार में गुरुवार को 55 बीएड के छात्रों में स्मार्टफोन वितरण किया गया। स्मार्ट फोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। स्मार्टफोन का अच्छे कार्य एवं पढ़ाई के लिए सदुपयोग करें, तभी छात्र एवं छात्राएं स्मार्टफोन का तकनिकी उपयोग कर उच्च शिक्षा में श्रेष्ठता अर्जित कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला सयोंजक शिक्षक प्रकोष्ट डा. अमित प्रताप सिंह ने कहा कि इस योजना से ऐसे छात्र जिनके पास लैपटॉप या कंप्यूटर स्मार्टफोन खरीदने के पैसे नहीं हैं, उन्हें स्मार्टफोन सरकार देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने का काम कर रही है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. प्रेमचंद ने किया। डा. धर्मेंद्र मौर्या, मनीष त्रिपाठी, हरिराम वर्मा, मोहनलाल आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज से संजय की रिपोर्ट —










