Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे के नेतृत्व में नौरंगिया स्थित सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक रोजगार मेला में 380 युवाओं ने बैंक मैनेजर, कैशियर, फील्ड ऑफिसर, कस्टमर रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव, एकाउंटेंट आदि विभिन्न पदों हेतु आवेदन किया। लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के आधार पर इनमें से 134 युवाओं का बैंकिंग जॉब हेतु चयन किया गया।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के जोनल एच.आर प्रवीण सिंह ने बताया कि इस भर्ती अभियान में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के उपरांत गृह जनपद या निकटवर्ती अन्य जनपद में ही नियुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि लगनशील एवं परिश्रमी युवा इन अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ेंगे और प्रोन्नत होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य कुलदीप पांडेय ने कहा कि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे द्वारा क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे महा भर्ती अभियान के अगले चरण में इसी माह सरस्वती देवी पी जी कॉलेज खडडा बाजार में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान चलता रहेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन में प्रमुख रूप से अविनाश कुमार, दीपक मिश्र, मुन्ना राजभर, सत्येंद्र मद्धेशिया, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे। पवन दूबे द्वारा इस अवसर पर सभी अभ्यर्थियों हेतु जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
बाबा की रिपोर्ट —-










