Newsalert9 (पकड़ी बाजार )
धीरेन्द्र तिवारी
देवरिया जिले के पकड़ी बाजार क्षेत्र के गोलउथा गांव में गुरुवार को श्री हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा सिद्धनाथ शिव मंदिर गोलउथा से 501 कन्याओं ने सर कलश उठाया, जो मरवटीया राजा गणेश मंदिर होते हुए बरडीहा दल, मानस इण्टर कालेज, दुबौली, सेहुड़ा, पकड़ी बाजार होते हुए नव निर्मित मंदिर गोलउथा पहुंची।

आचार्य ईश्वर पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न कराया। मुख्य अतिथि हनुमान मंदिर बारीपुर के उत्तराधिकारी गोपाल दास महाराज रहे, जबकि मुख्य यजमान ग्राम प्रधान सरोज देवी प्रधान प्रतिनिधि संजय यादव रहे। इस मौके पर रामसमुझ मिश्रा, नवनाथ यादव, दिलिप यादव, दीपक यादव, चन्द्रशेखर मिश्रा, राण प्रताप मिश्र, सच्चिदानंद राव उर्फ गुड्डू राव, सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

देवरिया जिले के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —










