मरने से पहले विडियो काल करके भाई से बोली थी पूनम !!भैया किसी को  छोड़ना मत ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा कि खबर (विडियो सहित) ।

कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम भुजौली के पोखरा टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां विवाहिता पूनम की गला दबाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा है। पुलिस ने पति और ससुर सहित 6 लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पूनम के पिता लालजी यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पूनम की शादी 2022 में उमेश यादव के साथ हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल में पूनम को प्रताड़ित किया जाता था और एक लाख रुपये की मांग की जाती थी। लगभग 6 महीने पहले पूनम को कमरे में बंद कर पीटा गया था और प्रताड़ना इतनी बढ़ गई थी कि उसे जूठन खाकर रहना पड़ता था।

सोमवार को पूनम के पति उमेश और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर लाठी से गला दबाकर पूनम की निर्मम हत्या कर दी और आत्महत्या की झूठी बात फैलाने लगे। पुलिस ने पति उमेश, ससुर रामाज्ञा, देवर राकेश, मुकेश, देवरानी और जेठानी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और पति उमेश और ससुर रामाज्ञा को हिरासत में ले लिया है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाई की जा रही है।

पूनम ने विडियो काल पर कहा मुझे मारने की चल रही शाजिस।।

मृतका पूनम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने भाई से वीडियो कॉल करके रोते हुए बता रही है कि उसे टार्चर किया जा रहा है और हत्या का प्लान बनाया जा रहा है। उसने अपने भाई से कहा है कि अगर उसकी मौत होती है तो किसी को मत छोड़ना।

मौत से पहले का विडियो ।।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!