अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित योग शिविर में महिलाओं ने लिया भाग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोदई शुक्ल निदान केंद्र पडरौना में एक योग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नगर की प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया और योगाभ्यास किया।

शिविर का आयोजन डॉ अजय शुक्ला एवं डॉ दिव्य शुक्ला ने किया था। सुबह योगाभ्यास के बाद, डॉ दिव्या शुक्ला ने सभी महिला प्रतिभागियों को मोटे अनाज देकर सम्मानित किया। डॉ अजय शुक्ला ने मोटे अनाज की उपयोगिता पर चर्चा की और बताया कि यह हमारे जीवन में बहुत ही उपयोगी है।

योगाचार्य आशीष पांडे ने महिलाओं से संबंधित बीमारियों के लिए विशेष योगाभ्यास किया और बताया कि योग अभ्यास से हम अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं। योगाचार्य अभय रंजन ने थेरेपी की चर्चा की और बताया कि यह आपके जीवन को और सहज और सरल कर सकता है।

इस अवसर पर पूनम, द्रोपदी, नम्रता, अंजलि, डॉ रीता चंद्रा, पारुल, कंचन, अनीता, विनीता, राधा, रूपा, सीमा, उषा, सीवी, सीमा एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!