Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा
आइपीएल चीनी मिल खडडा/सिसवा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कृषि, अनुसंधान और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिष्ठित अतिथियों का ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, आईपीएल सीएसआर के तहत राइज फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वित इस महत्वपूर्ण पहल में योगदान देने वाले विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आईपीएल शुगर युनिट खडडा और शुगर युनिट सिसवां बाजार के कुल 102 इंटर्नस को उनका प्रमाणपत्र के साथ मैडल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुभाष सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर, गन्ना अनुसंधान केंद्र सेवरहीं, डॉ. अर्चना, सीनियर साइंटिस्ट गन्ना अनुसंधान केंद्र, डॉ. वी.के. मिश्रा सीनियर साइंटिस्ट, गन्ना अनुसंधान केंद्र सेवरहीं, डॉ. आर.पी. सिंह मेन्टर आईपीएल फाउंडेशन दिल्ली, एन.पी. सिंह शुगर यूनिट हेड खड्डा, संदीप पंवार शुगर यूनिट हेड सिसवां बाजार, सुधीर कुमार गन्ना विभाग प्रमुख खडडा शुगर मिल, धीरज सिंह गन्ना विभाग प्रमुख सिसवां बाजार, अभय त्रिपाठी, सचिव, राइज फाउंडेशन सहित समूह की महिलाए किसान और इंटर्नस उपस्थित रहे।

विभिन्न अतिथियों ने अपने विचार साझा किए और अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में युवाओं को प्रशिक्षण एवं अनुसंधान से जोड़ने की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह की पहल को बढ़ावा देने की बात कही।
बाबा की रिपोर्ट —










