खडडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट

कुशीनगर जनपद की खडडा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सेराज अंसारी, मुसाफिर और शिवम गौड शामिल हैं, जो खडडा थाना क्षेत्र के एक गाँव  के निवासी हैं।

क्या था मामला?

थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन किया तो लड़की बरामद हो गयी।लड़की ने आरोप लगाया की तीनो ने खेत में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया है। लड़की के बयान के आधार पर तीनों पर सामुहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत धारा बढ़ा दी गई थी।

गिरफ्तारी की जानकारी

पुलिस ने अभियुक्तों को धारा 137(2),70(2) बीएनएस 5 जी/6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उ0नि0 हरिलाल राव, हे0का0 संतोष यादव, का0 अमरेश यादव और का0 शैलेष यादव शामिल थे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!