ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को दी चेतावनी, कहा- अब लिखित में कार्रवाई होगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पढिए मंत्री जी के निर्देश की पूरी खबर

खडडा व छितौनी के उपभोक्ताओं की परेशानी की साइड स्टोरी ।।।

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पावर कॉर्पोरेशन और निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की जिम्मेदारी तय है और अब कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बार-बार मौखिक आदेश दिए गए हैं, लेकिन अब लिखित में आदेश दिए जाएंगे।

मंत्री ने उठाए कई महत्वपूर्ण बिंदु
ऊर्जा मंत्री ने अपने पत्र में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान दिलाया है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बकाया होने पर और उपभोक्ता द्वारा तुरंत बिल जमा करने की बात बताने पर भी कनेक्शन काट दिया जा रहा है, जो कि गलत है। ऐसा करने वाले बिजलीकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पूरे फीडर या गांव की लाइन न काटने के निर्देश
मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कुछ लोगों का बिल बकाया होने पर पूरे फीडर या गांव की लाइन न काटी जाए। यह गलत है और आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलना और राजस्व वसूल करना दोनों प्रक्रिया अलग-अलग की जाएं।

ट्रांसफार्मर उच्चीकरण और बिजली चोरी रोकने के निर्देश
मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि फीडर/ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने और बार-बार बिजली ट्रिप होने या लो वोल्टेज होने के बावजूद ट्रांसफार्मर का उच्चीकरण किया जाए। बिजली चोरी रोकना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन उसके लिए अलग कार्रवाई की जाए। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली ही रोक देने की बात उचित नहीं है।

अन्य निर्देश
मंत्री ने अन्य कई निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद कई दिन तक रिपोर्ट नहीं होता है, जिसकी जांच की जानी चाहिए। गलत बिल की शिकायतें विशेष चिंता का विषय हैं और इसके साथ कुछ कर्मियों के भ्रष्टाचार की भी शिकायतें आती रहती हैं। इसपर विराम लगना चाहिए।

मेंटेनेंस कार्य और शिकायत निस्तारण के निर्देश
मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि मेंटेनेंस कार्य करना आवश्यक हो तो सामान्य रोस्टिंग के समय किया जाए। लोगों को पूर्व जानकारी देकर ही शटडाउन लिया जाए। शिकायतों के निस्तारण के लिए यूपीपीसीएल और डिस्कॉम के स्तर पर भी निदेशक स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाए।

1912 टोल फ्री नंबर की व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश
मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 1912 टोल फ्री नंबर की व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए। अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन उठाने की आदत डालें। इसके अलावा, विजिलेंस की टीम कुछ स्थानों में हो रही बड़ी और संगठित चोरी पर ही ध्यान केंद्रित करे।

_____________________________

मंत्री के तमाम निर्देश के बावजूद कुशीनगर जनपद में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है।

खडडा व भीम नगर (छितौनी) उपकेन्द्र से जुड़े गाँव व कस्बों की हालत अत्यंत ही दयनीय है।उपभोक्ताओ को कभी पूरे दिन तो  कभी घंटो अघोषित कटौती से जूझना पड़ रहा है।विभाग के जिम्मेदारो द्वारा बरसात सीजन शुरू होने से पहले तार व पोलो की जांच सही ढंग से नहीं की जाती है।तारो के उपर पेड़ व डाली अक्सर व्यवधान पैदा करते हैं ,इसको समय रहते नहीं काटा जाता है।विभाग के पास रात्रि में तार टूटने और ट्रांसफॉर्मर जलने की मरम्मत या बदलने का कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही है। विभागीय अधिकारी या कर्मचारी जनता से सीधे जुड़े नहीं रहते हैं। उपभोक्ताओं द्वारा बनाए गये सोशल मीडिया ग्रुप में लोगों की शिकायत देखकर पता चलता है कि विद्युत व्यवस्था कितनी लचर है। छितौनी कस्बा के व्यापारी व अन्य उपभोक्ताओं के जीवन में विद्युत कटौती ने क्लेश पैदा कर दिया है।

एक फ्यूज जोड़ने के लिए लाइनमैनो से निहोरा करना पड़ता है,इतना ही नहीं 5सौ रूपये तक देना पड़ता है। किसी का पर्सनल काम हो तो मुँह मांगा रकम मांगी जाती है। अब तो यह आदत पड़ गयी है ,जब फ्यूज उड़ता है तो लोग लाइन मैन को बताने से पहले चंदा इकट्ठा करने में जुट जाते हैं ,क्योंकि यह कहना पड़ता है कि पैसा तैयार है आइए फ्यूज जोड़ दिजिए ।

कुल मिलाकर जनता यह मान चुकी है कि सरकार चाहे कुछ भी कर लें ,मर्जी तो मौके पर कर्मचारियों व जिम्मेदारो का ही चलेगा।।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!