कुशीनगर में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9(कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने राजस्व परिषद के कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने का महत्वपूर्ण आदेश दिया है। इसके तहत कर्मचारियों को फॉर्मल ड्रेस में ही कार्यालय आना होगा।

क्या है ड्रेस कोड?

ड्रेस कोड के अनुसार, लेखपाल, अमीन, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सफेद शर्ट और ब्लेजर, नीला पैंट पहनना होगा। शर्ट पर परिषद का प्रतीक चिह्न लगाना अनिवार्य होगा।

क्यों लागू किया गया ड्रेस कोड?

ड्रेस कोड का उद्देश्य कर्मचारियों को एक समान और पेशेवर रूप देना है, जिससे कार्यालय का माहौल बेहतर हो सके। यह कर्मचारियों को अनुशासित और संगठित रहने में भी मदद करता है।

आईडी कार्ड भी रखना अनिवार्य

डीएम ने निर्देशित किया है कि सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड भी रखना अनिवार्य होगा। इसका पालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

तहसील दिवस कसया पर दिखा ड्रेस कोड का अनुपालन !!!

नए ड्रेस कोड की शुरुआत तहसील समाधान दिवस के अवसर पर तहसील कसया से हुई, जहां सभी कर्मचारी ड्रेस में उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!