खडडा मे पीएम किसान निधि का लाइव प्रसारण देखा गया। विधायक विवेकानन्द पांडेय ने की सराहना! !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

ए के सिंह की रिपोर्ट —

कुशीनगर जनपद के तहसील खडडा स्थित विकासखंड खड्डा के सभागार में 2 अगस्त दिन शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विधायक विवेकानंद पाण्डेय,खंड विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

20वीं किस्त जारी की गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के 9.70 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई। प्रत्येक लाभार्थी किसान को 2,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

विधायक का बयान

विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी खेती को और भी बेहतर बना सकते हैं।

किसानों ने जताया आभार

उपस्थित किसानों ने इस पहल के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। स्थानीय अधिकारियों ने किसानों को योजना के लाभ और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संदीप श्रीवास्तव, अंगेश पाठक और सहायक विकास अधिकारी कृषि दिवाकर सहित अनेक कृषक उपस्थित रहे।

ए के सिंह की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!