डोल मेला/जुलुस के लिए खडडा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट–

आगामी डोल मेला/जुलूस के दृष्टिगत तहसीलदार महेश कुमार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डोल मेला के संस्थापक, समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारी, पुलिस वालेंटियर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सकुशल जुलुस संपन्न कराने के लिए दिए निर्देश

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने उच्चाधिकारियों और शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए उपस्थित लोगों से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जुलुस के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।गड़बड़ी करने वाले कड़े दंड के भागी होंगे ।

पीस कमेटी की भूमिका पर जोर

तहसीलदार महेश कुमार ने कहा कि जुलुस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पीस कमेटी की भूमिका पर जोर दिया गया और सभी से सहयोग की अपील की गई।

जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुलिस प्रशासन ने जुलूस के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का आश्वासन दिया तथा पुलिस वालेंटियर और अन्य अधिकारी जुलूस के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में इन्सपेक्टर क्राइम अवधेश उपाध्याय, एस आइ शशांक राय,बबलू सोनकर,प्रिंस मद्धेशिया, गुड्डु गुप्ता, पवन मद्धेशिया,आकाश प्रताप राय,आदर्श मोदनवाल,शकूर, सिपाही चन्द्रशेखर ,हीरा सिंह ,इन्द्रभान यादव, आदि मौजूद रहे।

सभी ने जुलुस को सकुशल संपन्न कराने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!