वर्दी वाले भाइयों के कलाइयों पर स्कूल की बहनो ने बांधी प्रेम व विश्वास का प्रतीक राखी —-

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन के पर्व पर पुलिस कर्मचारियों की अनूठी पहल ।।

नन्हे व कोमल हाथों ने कलाइ पर बांधी राखी तो वर्दी में कड़क दिखने वाले जवान भावुक हो गये,आंख  नम हो गयी ।

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक है, लेकिन पुलिस कर्मियों के लिए यह पर्व एक अलग ही चुनौती लेकर आता है। पुलिस वाले अपने कर्तव्य के कारण अक्सर अपने परिवार से दूर रहते हैं और इस पर्व पर भी उन्हें अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती है।लेकिन इस पर्व पर खडडा क्षेत्र के स्कूलो की छात्राओं ने उन्हें अपने परिवार का हिस्सा बनाया और राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया।  वर्दी  वाले भाइयों ने बहनो को उपहार भी दिया।

छात्राओं ने बांधी राखी तो नम हुई वर्दी वाले भाइयों की आंखे–

खडडा नगर के स्वामी विवेकानन्द इंटरमीडिएट कालेज ,श्री गांधी इंटरमीडिएट व आक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकेडमी सहित विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने थाने पहुंच कर  थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय, क्राइम इन्सपेक्टर अवधेश उपाध्याय,पुर्व थानाध्यक्ष अनिल सिंह, एस आइ शशांक राय,बबलू सोनकर,सिपाही विनोद यादव  सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों के कलाई पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया।

गिरिजेश उपाध्याय ने भावुक मन से कहा-

हमारे ग्रन्थों में वर्णित है “उदार चरितानां बसुधैव कुटुम्बकम” अर्थात पूरी पृथ्वी ही अपना परिवार है और ये सभी बच्चियां हमारी बहन हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें आशा और विश्वास दिलाता हूं कि बहनो के सुरक्षा के लिए मैं और मेरे सभी सुरक्षाकर्मी सदैव उपस्थित रहेंगे।

बाबा की रिपोर्ट —-

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!