जनपद स्तरीय तिरंगा मेला का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय तिरंगा मेला कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष बीज विकास निगम राजेश्वर सिंह और जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

देशभक्ति का जज्बा पैदा करने का उद्देश्य

राजेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा मेले का उद्देश्य युवाओं और जनपदवासियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करना है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में वीर गति को प्राप्त करने वाले शहीदों की कुर्बानियों को याद करना आवश्यक है।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि इस वर्ष पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर लगभग 05 करोड़ झंडा फहराया जाएगा और कुशीनगर में 08 लाख झंडे का वितरण किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा और प्रदर्शनी

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से संबंधित अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें संस्कृति विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग और खादी ग्रामोद्योग विभाग शामिल थे। कल पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!