मिलाद-उन-नबी: शांति और सौहार्द का संदेश। गंडक नदी पार के गाँवो में मनाया गया पैगम्बर मोहम्मद का जन्मदिन —

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

कुशीनगर और महाराजगंज जनपद के विभिन्न गाँवों में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मिलाद-उन-नबी के रूप में जलूस निकाला गया। यह पर्व इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे पैगम्बर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं।

मिलाद-उन-नबी का महत्व

मिलाद-उन-नबी का अर्थ है पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन। यह पर्व रबीउल अव्वल महीने की 12 तारीख को मनाया जाता है, जो इस्लामिक कैलेंडर का तीसरा महीना है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग पैगम्बर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हैं और उनके द्वारा दिए गए मानवता के संदेश को आत्मसात करने का प्रयास करते हैं।

जलूस और शांति का संदेश

गंडक नदी पार कुशीनगर जनपद के खडडा और महाराजगंज जनपद के निचलौल विकास खंड के गाँव सोहगीबरवा, भोथहा, मटियरवा, शिकारपुर नौकाटोला, मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर आदि गाँवों में लोगों ने सद्भावना और खुशी का इजहार किया। जलूस में शामिल लोगों ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के दिए मानवता के प्रति प्रेम को आत्मसात करने का प्रण लिया। इस अवसर पर सभी समुदाय के लोगों ने आपसी मेलजोल और भाइचारे के साथ प्रतिभाग किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस मौके पर थाना सोहगीबरवा व खडडा थाने के शिवपुर पुलिस चौकी के जवान सुरक्षा हेतु मुस्तैद रहे। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकाले गए जलूस में लोगों ने शांति और सौहार्द का परिचय दिया।

इस अवसर पर —

इजहार अंसारी (प्रधान),रामदरश कुशवाहा (प्रधान)आनंद कुशवाहा (प्रधान)विनय सिंह (पूर्व प्रधान)पशुराम यादव (पूर्व प्रधान)राजू सिद्दीकी,इम्तियाज अली,मुजीबुर्रहमान,ब्रह्म यादव,पवन जयसवाल,बिस्मिल्लाह अंसारी,मुमताज़ अंसारी,आदि के साथ सोहगीबरवा थाना प्रभारी,शिवपुर चौकी इंचार्ज,मौजूद रहे।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!