पनियहवा गंडक पुल से नदी की धारा में एक व्यक्ति गिरकर लापता।पत्नी द्वारा धक्का देने की चर्चा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9

कुशीनगर

जनपद के खडडा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति के नदी में गिरकर लापता होने की जानकारी पर पुलिस छानबीन कर रही है।चर्चा है कि पत्नी ने पति को पुल से धक्का दे दिया।

सिद्धार्थ नगर जनपद के रहने वाला  35 वर्षीय व्यक्ति दो महिलाओं  व बच्चो के साथ पनियहवा गंडक पुल पर पहुँचा था,एक महिला उसकी पत्नी बताइ जा रही है। अचानक वह व्यक्ति धारा में गिर पड़ा,और लापता हो गया।महिलाए  बता रही है कि फिसलकर गिर गये है। जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला ने ही धक्का दे दिया है।

पुलिस पूछताछ कर पता लगा रही है कि सिद्धार्थ नगर से यह लोग यहाँ क्या करने आए थे। क्या उसे धक्का दिया गया था या फिसलकर गिरा यह भी पूछताछ की जा रही है।

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!