Post Views: 252
Newsalert9
कुशीनगर
कुशीनगर के खडडा तहसील क्षेत्र में इस वर्ष नवरात्रि पर्व के बाद एक अनोखी पहल की गई। नारायणी नदी में देवी प्रतिमा का विसर्जन न करके कृत्रिम तालाब में किया गया। यह पहल नगर पंचायत छितौनी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शुरू की गई।
नारायणी नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया। 38 से अधिक पंडालों की देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाब में किया गया। इस पहल की चहुंओर प्रशंसा हो रही है, जिससे नदी की पवित्रता और स्वच्छता बनी रही ।

इस अभियान में छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक निषाद,प्रभारी एसडीएम आशुतोष, तहसीलदार महेश कुमार, थानाध्यक्ष अनिल सिंह,अजय पटेल, सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। यह पहल नारायणी नदी के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बाबा की रिपोर्ट—










