Newsalert9
बगहा (पश्चिमी चंपारण)
बगहा में 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने “विशेष अभियान 4.0” के तहत सनराइज विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों और बल कार्मिकों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान में भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने सहित धरा को हरा बनाने का संदेश दिया गया।

इसके अलावा, “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान 1895 छात्रों और शिक्षकों को एक-एक पौधा वितरित किया गया, जिससे वे अपने घरों में भी वृक्षारोपण कर सकें और पर्यावरण संरक्षण में योगदान कर सकें।

वाहिनी कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार पटेल, रुपेश कुमार सिंह विद्यालय प्रबंधक, उप-निरीक्षक आलोकवि अलोहे 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं सशस्त्र सीमा बल के बलकर्मी उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बगहा से किसलय की रिपोर्ट—–










