Post Views: 182
Newsalert9 (कुशीनगर)
बबलू की रिपोर्ट
कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में पकडीयार बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 5 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों और पकड़ियार चौकी की मदद से नौरंगिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक की पहचान ओमप्रकाश (48) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में नाथूराम शर्मा (45), शिवानी (4) और दो अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बबलू की रिपोर्ट —-










