गोवर्धन पूजा पर खडडा के विधायक और डीएम ने की गौ पूजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट—

शनिवार को खडडा विधायक विवेकानन्द पांडेय और डीएम विशाल भारद्वाज ने खडडा विकास खंड के कोपजंगल स्थित निराश्रित गौ पशु आश्रय केंद्र पर विधि-विधान से गौ पूजा की।

 इस अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ गौ माता की पूजा की गई और उन्हें हरा चारा और गुड़ खिलाया गया।

विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को पूज्यनीय माना गया है, और गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और परिवार को सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है।

 डीएम विशाल भारद्वाज ने भी गौ सेवा करते हुए कहा कि गौ पूजा करने से हमारी संस्कृति और परंपरा को मजबूती मिलती है और समाज में समरसता और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि हमें गाय की सेवा करने के साथ-साथ उनकी रक्षा और संरक्षण के लिए भी काम करना चाहिए।

इस अवसर पर एसडीएम ऋषभ पुंडीर ,सीबीओ रविन्द्र प्रसाद, तहसीलदार महेश कुमार, विडीओ खडडा विनीत यादव , कुणाल राव,दिग्विजय शर्मा, ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा,रामप्यारे कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा,जितेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!