Newsalert9 (कुशीनगर)
बाबा की रिपोर्ट —
फायर ब्रिगेड की गाड़ी व जवानो ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।
कुशीनगर जनपद के नगर पंचायत छितौनी में स्थित पुरानी चीनी मिल में शनिवार को दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आगलगी की इस घटना में मिल के पुराने फर्नीचर, बेशकीमती औजार और अन्य समान जलकर खाक हो गया।
मिल के प्रशासनिक भवन से आग धधकता देख मिल में खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग बाल्टी के पानी से आग बुझाने की कोशिश में जुट गे।इसी बीच खडडा से अग्निशमन वाहन लेकर जवान पहुंचे और डेढ़ घंटे तक चले प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।

आसपास के लोग खर पतवार और जलावन के लिए लकड़ी इत्यादि रखकर भंडारण किए हुए थे, जो आग का कारण बनी। मिल ईडी के अधीन है,ऐसे मे इसमे कब्जा करके खर पतवार रखना तथा आग लगने की घटना ने कइ सवाल खड़े कर दिए है।
बाबा की रिपोर्ट—










