50 वर्षों बाद भगवान पशुपतिनाथ को नए आवास में स्थापित किया जाएगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसे भगवान ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (पकड़ी बाजार)

धीरेन्द्र तिवारी

देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार से सटे ग्राम बरडीहा दल गाँव स्थित मठ मंदिर में विराजमान पशुपतिनाथ भगवान को 50 वर्षों बाद शुक्रवार को जर्जर भवन से निकालकर टीन सेट आवास में स्थापित किया जाएगा। यह मठ मंदिर अरबों का मालिक है, जिसमें 95 एकड़ उपजाऊ भूमि और लगभग करोड़ों नगद धनराशि है।

नेपाल के बाद यहाँ है भगवान पशुपतिनाथ !!!

वर्षों से जर्जर खपरैल के मकान में विराजमान पशुपतिनाथ भगवान को नए आवास में स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। यह मठ मंदिर नेपाल के बाद दूसरा सबसे बड़ा मठ मंदिर है, जिसमें भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा स्थापित है।

पुजारी जी

तीनो लोकों के स्वामी भी कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसें हुए हैं —

गौरतलब है कि सन् 1948 में मठ मंदिर के महन्थ सुचित भारती का आकस्मिक निधन हो गया, जिसके बाद मठ मंदिर के उत्तराधिकारी के लिए कई लोगों ने दावा पेश किया। यह विवाद उच्च न्यायालय प्रयागराज में चल रहा है, जिसके आदेश पर वर्तमान समय में कस्टोडियन जिला जज देवरिया सहित पांच संसदीय सदस्यों के द्वारा देखरेख की जा रही है।

जो पूरे जगत का स्वामी उसे ही जर्जर आवास में रहना पड़ा —

पूरे जगत के स्वामी भगवान पशुपतिनाथ को बर्षो से दिक्कत झेलनी पड़ी है। उनके आवास की दीवारें जर्जर हो गई थीं, जिससे बरसात के समय में भगवान की प्रतिमा को भी खतरा होता था। लेकिन अब भगवान को नए और सुरक्षित आवास में स्थापित किया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

देवरिया जनपद के पकड़ी बाजार से धीरेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!