अग्निवीर इंडियन आर्मी और रेसलर विवेक कुशवाहा का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

खडडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शाही मैरिज हॉल में अग्नि वीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सपा नेता विजय प्रताप कुशवाहा ने क्षेत्र के सभी अग्निवीर इंडियन आर्मी और रेसलर विवेक कुशवाहा को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवा इसी तरह अपने क्षेत्र का मान बढ़ते रहें, यही ईश्वर से कामना है। साथ ही साथ इस कार्यक्रम में गरीब असहाय लोगों को समाजवादी पार्टी के नेता विजय प्रताप कुशवाहा द्वारा गरीब असहाय है लोगों में इनके द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 75 कम्बल वितरण किया गया।

इस समारोह में अमर जायसवाल, संजय यादव, बड़े अंसारी, भोला सोनू यादव, सुनील यादव, बबलू पहलवान, पन्नी लाल यादव, जितेंद्र यादव, फखरुद्दीन अंसारी, शिवा कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, रफीक अंसारी, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी सहित सम्मानित जनता उपस्थित रहे।

बाबा की रिपोर्ट —

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!