Newsalert9 (बगहा)
किसलय की रिपोर्ट
सशस्त्र सीमा बल की 65 वाहिनी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय टूर गाइड, इको टूरिज़्म और होम स्टे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हरनाटांड़ तथा आस-पास गाँव के 30 युवकों एवं युवतियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह, विधायक, विधान सभा- वाल्मीकि नगर ने इस अवसर पर कहा कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है और इससे थारु समाज के लोगों का विकास होगा। उन्होंने 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल से आग्रह किया कि भविष्य में और भी ऐसे प्रशिक्षण वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

इस कार्यक्रम में ब्रजीना फाउंडेसन के सहयोग से टूर गाइड, इको टूरिज़्म और होम स्टे प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण से स्थानीय युवक एवं युवती स्वावलंबी बनेंगे और अपने विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र और देश का भी विकास कर पाएंगे।
कार्यक्रम में नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया, कोजा राम लोमरोड़, द्वितीय कमान अधिकारी, डा. शारदा प्रसाद, बौद्धिक विचार मंच, अध्यक्ष,
महेश्वर काजी, जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति, दीपेन्द्र शाह, मुखिया हरनाटांड़, हरेन्द्र प्रसाद, मुखिया, बलुआ पंचायत, संजय खटईत, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण अधिकरण सदस्य, दीप नारायण, भारतीय थारु कल्याण महासंघ मिस तन्वी शुक्ल, मुख्य संचालक अधिकारी ब्राजीना फाउंडेसन, नव प्रशिक्षु, ग्रामीण तथा सशस्त्र सीमा बल 65 वाहिनी के बलकर्मी उपस्थित थे।
बगहा से किसलय की रिपोर्ट —










