पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाइन का किया गया वार्षिक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Newsalert9 (कुशीनगर)

बाबा की रिपोर्ट —

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष मिश्रा द्वारा पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं जैसे क्वार्टर गार्ड, स्टोर, परिवहन शाखा, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी के पश्चात सभी पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की निर्धारित वर्दी पहनने और जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके अलावा, परिवहन शाखा के शाखा प्रभारी को वाहनों का सही ढंग से रखरखाव और समय-समय पर सर्विस कराने के निर्देश दिए गए। डायल-112 शाखा के निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित को सभी पीआरवी वाहनों के सायरन/पी.ए.सिस्टम चालू हालत में हो सुनिश्चित करें तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

बाबा की रिपोर्ट–

News Alert 9
Author: News Alert 9

और पढ़ें

error: Content is protected !!